फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सामने आ गया तेंदुआ तो बाइक छोड़कर भागे मजदूर

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव सूरजपुर में तेंदुए के पगमार्क दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। गांव सूरजपुर के आबादी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम सात बजे गन्ने की छिलाई कर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे मजदूरों के सामने तेंदुआ आ गया। मौके पर बाइक छोड़कर शोर शराबा करते हुए मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंचे वनकर्मियों ने छानबीन की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी ग्राम प्रधान परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि गांव रफियापुर निवासी मजदूर भूपेंद्र, सन्नी, धर्मेंद्र उनके खेत से गन्ने की छिलाई कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही यह लोग सूरजपुर गन्ना सेंटर के पास पहुंचे, बाइक के सामने सड़क पर एक तेंदुआ दिखा। तेंदुए को सामने देख दहशत फैल गई। तीनों मजदूरों ने अपनी बाइक छोड़ दी। भागकर अपनी जान बचाई। जब तेंदुआ जंगल की ओर चला गया तब बाइक उठाई और घरों को गए। सूचना के बाद वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने मौका मुआयना कर पगमार्क ट्रेस किए। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
एक वर्ष पहले एक तेंदुए ने मचाया था उत्पात
पैरी सिंह का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है। जब तेंदुआ दिखा है। एक बर्ष पूर्व भी एक तेंदुए ने कई गांवों में उत्पात मचाया था। तब सामाजिक वानिकी विभाग ने तेंदुए को पकड़कर पिंजड़े में कैद कर तेंदुए को चिड़ियाघर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए को ट्रेस कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार, रेंजर सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें