फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध खनन की सूचना मिली तो आधी रात को दौड़े अफसर

विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम । स्रोत - एसडीएम
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में शुक्रवार की रात खनन होने की सूचना पर सदर तहसील की टीम मौके पर पहुंची तो खनन कर रहे लोग भाग गए। जिस पर टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली और मडलोडर को कब्जे में लेकर शाही पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में इस समय अवैध खनन काफी तेजी के साथ चल रहा है। कई बार कार्रवाई के बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा। शुक्रवार की रात एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खमरिया पुल के पास अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही वह खनन अधिकारी और तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया रात करीब 12 बजे खनन की सूचना मिली थी। जिस पर वह टीम के साथ मौके पर गए थे। खनन करने वाले हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें