फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: त्योहार पर बहनों की भीड़ जुटी तो तैयारियां हो गईं धड़ाम

विज्ञापन
असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर बहनों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराने के परिवहन निगम के दावे कागजी निकले। बहनों की भीड़ जुटी तो तैयारियां धड़ाम हो गईं। यात्रियों को रोडवेज बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए यात्री जोखिम के बीच असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे खड़े नजर आए।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो के अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर बहनों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का दावा किया था। लंबी दूरी पर बसें और स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाए जाने की बात कही थी, जो हवा-हवाई साबित हुई। यात्रियों को रोडवेज बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। डग्गामार वाहनों ने इसका जमकर फायदा उठाया।
शुक्रवार अपराह्न करीब 1:32 बजे असम चौराहे पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। पूछने पर पता चला कि करीब एक घंटे से कोई बस नहीं आई है। चौराहे पर यात्रियों के बैठने के पुख्ता इंतजाम भी नहीं हैं। लोग निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते दिखे। बसों के समय की जानकारी आदि के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी भी नहीं लगाई गई।
विज्ञापन



पर्व पर यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसको लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गईं थीं। अगर कहीं कोई दिक्कत रही है तो इसकी जानकारी की जाएगी। सभी बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए गए हैं। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम


खतरों के बीच निर्माणाधीन पुल के नीचे से गुजरा परिवार
असम चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। शहर की ओर से बीसलपुर मार्ग पर जाने के लिए रूट डायवर्ट भी किया गया है। ताकि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में एक परिवार निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे से सरिया पर पैर रखकर बच्चों व महिला को निकालता दिखा।



खरीदारों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी
पीलीभीत। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में लोग राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। भीड़ बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई। शहर के सुनगढ़ी तिराहे पर कई बार जाम की स्थिति बनी। दोपहर 1:20 बजे सुनगढ़ी थाने के सामने काफी देर तक जाम लगा रहा। स्टेशन मार्ग, स्टेडियम और उपाधि कॉलेज चौराहे की ओर से आने वाले वाहन चालक आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम की वजह बाजार में ई-रिक्शा की बेरोकटोक आवाजाही बनी। इसके अलावा ड्रमंडगंज चौराहा, बाजार गेट, नींबू मंडी सहित अन्य इलाकों में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।


परिवहन निगम के अधिकारियों ने जारी की एडवाइजरी

पीलीभीत। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन को लेकर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया कि आनंद विहार बस स्टेशन से बरेली-पीलीभीत के लिए काफी यात्री आएंगे। ऐसे में जहर खुरान गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। यात्री यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्तियों एवं अपने पड़ोसी यात्रियों से कोई खाद्य पदार्थ न खायें। परिचालक डिपो से निकलने से पूर्व बस में बैठे यात्रियों के फोटो खीचें। जिससे शिकार होने प र उनकी पहचान की जा सके। संवाद

असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद

असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद

असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद

असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद

असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद

असम चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें