पूरनपुर। गेहूं खरीद के लिए पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र में 40 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी।
खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। अगले सप्ताह नया गेहूं बाजार में आने की उम्मीद है। समय से फसल की बिक्री हो, इसके लिए किसान चिंतित होने लगे हैं। गेहूं खरीद के लिए जिले में कुल 103 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 40 केंद्र पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र में खोले जाएंगे।
इसमें खाद्य विभाग के खुलने वाले सभी 10 केंद्र मंडी समिति में खुलेंगे। पीसीएफ के 12 में से तीन खरीद केंद्र मंडी समिति में खुलेंगे। इसके अलावा गांव बासूपुर, जोगराजपुर, नवदिया लच्छन, सिंहपुर, बलरामपुर, वक्तापुर, देवीपुर, सपहा, सुखदासपुर में खरीद केंद्र खोले जाएंगे। पीसीयू के आठ खरीद केंद्रों में दो मंडी समिति और गांव मुजफ्फरनगर, धर्मापुर, हरीपुर कलां, रमनगरा, पताबोझी, करेलिया में खोले जाएंगे। यूपीएसएस के 10 खरीद केंद्रोंं में पांच मंडी समिति और गांव बिलंदपुर अशोक, धनेगा, घुंघचाई, घाटमपुर, शिवनगर में खुलेंगे। संवाद