अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि साहूजी महाराज आरक्षण के जनक थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को गांव अमृता खास में अपना दल के तत्वावधान में आयोजित साहूजी महाराज जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि साहूजी महाराज ने पिछड़ी जाति के लोगों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की थी। अपना दल की राष्ट्रीय महामंत्री पल्ल्वी पटेल ने कहा कि देश-प्रदेश में जब तक अपना दल की सरकार नहीं बनेगी, तब तक साहूजी महाराज के सपने साकार नहीं हो पाएंगे। समारोह में अपना दल के मंडल अध्यक्ष रोशनलाल गंगवार, जिलाध्यक्ष ब्रजनंदन प्रसाद पटेल, बरेली जिलाध्यक्ष सुभाष गंगवार, बदायूं जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष रामलली, गायत्री गंगवार, सीपी सिंह, शिवकु मार गंगवार, प्रमोद पटेल, देव शर्मा, महेश पटेल, रीतराम, रामबाबू, रामप्रकाश, रामऔतार, हरीओम और नरेंद्र पटेल ने संबोधित किया। अध्यक्षता खिलाड़ीराम ने और संचालन गजेंद्र पटेल ने किया।
इधर, साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में लोगों ने साहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने साहूजी महाराज के जीवन चरित्र को झलकाने वाली झांकियां प्रस्तुत की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में स्कूल के प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, वैष्णवी मौर्या, हिमालय, सिद्धार्थ, प्रकृति, कीर्ति, अलका, आयूष, आकांक्षा, सन्नो देवी, हरीश और ज्ञानेंद्र कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रबंधक ने और संचालन प्रधानाचार्या ने किया।