फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान समाजवादी विचारक थे डॉ. लोहिया

Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
विज्ञापन
जन्मदिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. लोहिया का जन्मदिवस
विज्ञापन

सपाइयों ने समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कार्यकर्ताओं से डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई गोष्ठी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा कि डॉ. लोहिया महान समाजवादी विचारक थे। अपनी प्रखर देशभक्ति व तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण अपने समर्थकों के साथ ही उन्होंने विरोधियों के बीच भी सम्मान हासिल किया। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज को ही अपना कार्यक्षेत्र चुना। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेदभाव न रहे, सबका सम्मान हो। इसको लेकर उन्होंने जो अलख उस दौरान जलाई थी वह आज भी बदस्तूर जल रही है। पार्टी कार्यालय पर शहीद दिवस मनाकर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अकबर अहमद, इम्तियाज अल्वी, सछास जिलाध्यक्ष मेंहदीरजा, लक्ष्मी सक्सेना, अमित पाठक, डिंपल गौड़, हरनाम यादव, अमर सिंह, विशाल बाल्मीकी, सचिन यादव, हरीश शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, हनीफ अहमद, अभिषेक सिंह, सोनू माथुर, अरविंद गंगवार, शीला गुप्ता, संतोष बाल्मीकी, शीला गंगवार, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें