फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 63 में से 62 गन्ना क्रय केंद्रों पर शुरू हुई तौल

Sat, 28 Nov 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र के 63 में से 62 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो गई है। केवल एक केंद्र पर परिसर में पानी भरा होने के कारण तौल शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

समिति सचिव राजेश कुमार ने बताया कि समिति क्षेत्र में विभिन्न चीनी मिलों के कुल 63 गन्ना क्रय केंद्र हैं। इनमें किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, डालमिया शुगर मिल निगोही, द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर और लालित हरि चीनी मिल पीलीभीत के क्रय केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से 62 केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू हो चुकी है। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के चुर्रा सकतपुर केंद्र परिसर में पानी भरा होने से वहां अभी तौल शुरू नहीं हो पाई है। सचिव ने बताया कि जल्द ही तौल शुरू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें