फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 घंटे बंद रही बजाज चीनी मिल की तौल, किसानों के विरोध के बाद हटा स्कैनर और घोषणा पत्र

Sat, 28 Nov 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
किसानों के समझोता के बाद बजाज चीनी मिल बरखेड़ा के केन यार्ड में खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल बरखेड़ा में किसानों के विरोध के चलते बृहस्पतिवार रात को करीब 11 घंटे तक गन्ने की तौल बंद रही। गन्ना यार्ड के गेट पर लगाए गए कैमरे और स्कैनर तथा किसानों से जबरन घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कराने के विरोध में किसानों ने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गंगवार के हस्तक्षेप और मिल प्रबंधन से बातचीत के बाद सहमति बनी। इसके बाद कैमरा, स्कैनर और घोषणा पत्र की व्यवस्था हटाकर गन्ने की तौल दोबारा शुरू कर दी गई।
बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बजाज चीनी मिल में गन्ने की तौल शुरू हुई थी। सुबह करीब दस बजे किसान गन्ना यार्ड के गेट पर लगाए गए कैमरे और स्कैनर का विरोध करने लगे। किसानों का आरोप था कि मिल में गन्ना तौल कराने आने वाले किसानों से आधार कार्ड के साथ एक घोषणा पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। इसमें कथित तौर पर शर्त रखी गई थी कि किसान किसी भी परिस्थिति में मिल के खिलाफ मांग नहीं रख सकेंगे और न ही धरना-प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को किसानों ने अपने मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते किसानों और मिल कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ने पर मिल के गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने किसानों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद किसानों की ट्रालियों की संख्या लगातार बढ़ती गई और पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस-प्रशासन लगातार किसानों को ट्रालियां सड़क से हटाने की चेतावनी देता रहा, लेकिन मिल प्रबंधन और किसानों के बीच गतिरोध बना रहा।
देर रात करीब नौ बजे गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गंगवार ने मामले में हस्तक्षेप किया। उनके प्रयास से मिल के गन्ना प्रबंधक और किसानों के बीच वार्ता हुई। सहमति बनने पर गेट पर लगाया गया कैमरा और स्कैनर हटाने के साथ ही घोषणा पत्र की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई। इसके बाद करीब 11 घंटे से बंद गन्ने की तौल फिर से शुरू हो सकी।
विज्ञापन


तौल बंद रहने की जानकारी तक नहीं थी जिला गन्ना अधिकारी को
चीनी मिल में कई घंटे तक गन्ने की तौल बंद रहने के बावजूद जिला गन्ना अधिकारी डॉ खुशीराम भार्गव को इसकी जानकारी नहीं थी। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई, कहा इस बारे में पता करके कार्रवाई करेंगे।

किसानों ने कैमरों को हटाने की मांग थी उसे हटा दिया गया हैं। घोषणा पत्र सर्वे से सम्बंधित था उसे सभी किसानों से नही भरवाया जा रहा है।
- संजीव राठी, गन्ना प्रबन्धक, बजाज चीनी मिल, बरखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें