बीसलपुर। मानसूनी बारिश में संभावित बाढ़ के मद्देनजर तहसील क्षेत्र में नौ बाढ़ चौकियां स्थापित कर गईं। उन बाढ़ चौकियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील परिसर में ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
तहसीलदार आशुतोष कुमार ने बताया कि मानसूनी बारिश में संभावित बाढ़ के मद्देनजर कस्बे के अलावा, बरखेड़ा, अमृता खास, कटकवारा, भैसां ग्वालपुर, अर्जुनपुर, परेवा किशनी, मीरपुर वाहनपुर, और मोहम्मदपुर भजा में बाढ़ चौकियां बना दी गईं हैं। इन चौकियों पर राजस्व, विकास, पशुपालन, पंचायत, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ आने पर यह कर्मचारी अपनी चौकियों पर जाकर ड्यूटी करेेंगे। बाढ़ चौकियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील परिसर में ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम इसके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में भी राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। बाढ़ आने पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा।