उन्होंने टीम गठित कर इसका आकलन करा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है। आंधी-बारिश के कारण रविवार देर शाम थाना जहानाबाद क्षेत्र में बरेली हाइवे पर एक के बाद एक-एक कर कई पेड़ गिर गए। जिससे हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गईं। पुलिस बमुश्किल पेड़ कटवाकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आवागमन शुरू करा सकी।
अपर जिलाकृषि अधिकारी पीएल वर्मा ने आंधी-बारिश के साथ गजरौला क्षेत्र में ओले भी पड़ने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बारिश की मार से अधिकांश किसानों की गेहूं व सरसों की करीब 50 फीसदी तक फसल पहले ही नुकसान हो चुकी थी। इस बारिश ने इस नुकसान में 15 से 25 फीसदी तक और इजाफा कर दिया है।
बीसलपुर। बारिश से नगर में जगह जगह जलभराव हो गया। जनजीवन भी प्रभावित रहा। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों और गलियों में भरा पानी झाड़ू से निकाला, तब कहीं जाकर यातायात सुुचारू हुआ। बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। बारिश से आम के पेड़ों पर आया बौर भी कुछ हद तक झड़ गया।
पूरनपुर। क्षेत्र के अधिकांश किसान बारिश की मार से बची अपनी गेहूं की फसल की कटाई/गहाई कराने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फसल बर्बाद होने के कारण क्षेत्र के किसान खासे चिंतित नज़र आए।
हाइवे पर 19 घंटे थमे वाहनों के पहिए
रविवार की रात बारिश के बीच तेज आंधी के चलते थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में बरेली हाइवे पर शाम करीब छह बजे के बाद एक के बाद एक कर कई पेड़ गिए। जिससे हाइवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारे लग गईं। पुलिस बमुश्किल पेड़ कटवाकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आवागमन शुरू करा सकी। इस दौरान करीब 19 घंटे हाइवे जाम रहा। रूट डायवर्जन कर पीलीभीत की ओर से जाने वाले वाहनों को हरिद्वार हाइवे से जहॉनाबाद, रिछा होते हुए बरेली निकाला गया। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
ठप रही कांशीराम व अस्पताल फीडर की बिजली
रविवार की देर शाम बारिश व आंधी से सुबह करीब पांच बजे कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां आदि गिरने से कांशीराम व अस्पताल फीडर से जुड़े मुहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मोहल्ला डोरीलाल, मोहत्सिन खां, दुर्गा प्रसाद, आसफजान समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि पांच घंटे के बाद लाइनों को दुरुस्त कर सप्लाई चालू कर दी गई है।