फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में अनाथ कन्या की कराई शादी

Sun, 29 Mar 2015 11:24 PM IST
अमरैयाकलां/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गहयाई नदी के समीप स्थित सिद्ध बाबा स्थल पर भोले बाबा समर्थकों के हुए सत्संग समारोह में भीड़ उमड़ी। समारोह में एक अनाथ युवती का विवाह कराया भी गया। भोले बाबा समर्थकों ने आर्शीवाद देकर नव दंपति को विदाई दी।
विज्ञापन

समारोह में गांव नवदिया धनेष निवासी स्वर्गीय जानकी प्रसाद की पुत्री राजवती का विवाह गांव चकोड़ा निवासी राम बहादुर के पुत्र अखिलेश कुमार से हुआ। गांव के प्रधान हर प्रसाद सरोज ने बताया कि जानकी प्रसाद की मौत के बाद परिवार में अन्य किसी के न होने पर उनकी पुत्री अनाथ हो गई थी। समारोह में बारातियों के लिए भंडारा किया गया और दान तथा आर्शीवाद देकर नव  दंपति को विदाई दी गई। समारोह में प्रधान हरप्रसाद सरोज, देवेंद्र कुमार कश्यप, संजय, रामासरे, ठाकुर प्रसाद, सुरेंद्र पाल, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, रामनरायन, अरुन तिवारी, हीरालाल, हेमराज, हरगोविंद मौर्य, जगदेव मौर्य, मुकेश, राजेश, संतोष, जितेंद्र, दुर्वेश, रामकिशोर, वीरवल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें