फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

Sun, 21 Feb 2016 12:16 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो मौसम में कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बार ठंड भी बहुत जयादा नहीं रही। फरवरी की शुरूआत में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन शनिवार सुबह हुई बारिश से मौसम ने एक बार फिर करवट ली। हवाओं के बीच हुई बारिश ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शनिवार सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। शहर की सड़कों पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों को सामना करना पड़ा। दोपहर बाद स्कूली बच्चे भी बारिश में भीगते हुए ही घर पहुंचे।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शनिवार को बूंदाबादी होती रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिले देखे गए। किसान नेता मंजीत सिंह ने बताया कि बारिश से गन्ना की बुबाई और छिलाई तो प्रभावित हुई है, लेकिन गेहूं, मटर, मसूर आदि फसलों को लाभ हुआ।
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सर्दी के मौसम में इजाफा हुआ, वहीं बारिश से खेतों में खड़ी फसलों में काफी फायदा पहुंचा है। बारिश के चलते बाजार में भी रौनक कम रही।
विज्ञापन

गेहूं को फायदा, सरसों को नुकसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश से गेहूं, बरसीम आदि फसलों को तो लाभ पहुंचा है लेकिन सरसों की फसल प्रभावित होने की आशंका है। बारिश से गन्ने की छिलाई का कार्य भी बाधित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें