फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई मेंं तीन डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर से पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग

Thu, 08 Jan 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच गुजरते वाहन संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 7.2 से लुढ़क कर 4.2 पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोग ठिठुरने लगे। तीन बजे के करीब हल्की धूप खिलने से कुछ राहत मिली लेकिन शाम ढलते ही कोहरे ने फिर दस्तक दे दी। इससे वातावरण में गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल जनवरी के महीने में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास तक रहा था। इस बार बृहस्पतिवार को इसमें रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई। सुबह के समय घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता करीब 10 मीटर ही रह गई। वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ी। हेडलाइट जलाकर काफी धीमी गति से वाहन निकाले गए। धीरे-धीरे कोहरा वातावरण से छंटकर आसमान की ओर पहुंचने लगा, तब यातायात सामान्य हो सका। दोपहर में कोहरा पूरी तरह से छंट गया। इसके बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन बर्फीली हवा लगातार चलती रही।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 4.2 और अधिकतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। डाॅ. ढाका के अनुसार अब तक के सर्दी के मौसम के दौरान बीते रविवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया लेकिन बृहस्पतिवार को इसमें और गिरावट आ गई। पिछले साल की तुलना में इस बार जनवरी के महीने में सर्दी ज्यादा हो रही है। गत वर्ष जनवरी में न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री के आसपास आ गया था लेकिन इस बार तो यह और भी घट गया।
विज्ञापन

बिलसंडा। सर्दी के सितम के कारण लोग बेहाल हैं। सिर से पैर तक गर्म कपड़े पहनने के बाद लोग पूरे दिन ठिठुरन महसूस करते रहे। कई जगहों पर लोगों ने आग जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कस्बे में अलाव की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें