फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में 12 जनवरी तक शीतलहर से राहत के नहीं आसार

Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के इस जिले में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पूरे दिन आसमान पर कोहरे की मोटी परत जमी रही। इस वजह से सूरज नहीं चमका। बर्फीली हवा के चलते लोग पूरे दिन ठिठुरन महसूस करते रहे। मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक शीतलहर से किसी तरह की राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही वातावरण से छंटा कोहरा आसमान पर मोटी परत जैसा बन गया। इस कारण पूरे दिन सूरज नहीं चमका। बर्फीली हवा के चलते राहगीर सिर से पैर तक गर्म वस्त्रों से ढंके रहने के बावजूद पूरे दिन ठिठुरते रहे। शीतलहर का प्रकोप इतना अधिक रहा कि बंद कमरों में भी लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। सर्दी काफी अधिक होने के कारण शहर के प्रमुख बाजारों मेंं चहलपहल कम रही। कई जगह दुकानदार हीटर ऑन करके या आग जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के इस जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.1 और अधिकतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। डॉ. ढाका के अनुसार मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक शीतलहर से किसी तरह की राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें