फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री

Fri, 02 Jan 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम का मिजाज रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहा। कोहरा और बर्फीली हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान घटकर 13.9 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा लुढ़कने से सर्दी के तेवर और ज्यादा तीखे गए। पूरे दिन कोहरे की मोटी चादर के पीछे सूरज छिपा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे का असर ज्यादा रहा। दृश्यता करीब 10 मीटर रहने से सड़कों पर यातायात काफी कम दिखा। चालकों ने हेडलाइट जलाकर अत्यंत धीमी गति से अपने वाहन निकाले। पूरे दिन कोहरे का असर बना रहा। सूरज नहीं चमका। बर्फीली हवा के चलते लोग बंद कमरों में भी ठिठुरन महसूस करते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में शुक्रवार का दिन अब तक के मौसम में सबसे ठंडा रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। डा. ढाका के अनुसार शनिवार और रविवार को भी घना कोहरा आने की संभावना है। इसके बाद सोमवार से कोहरा कम होने लगेगा।
बीसलपुर। अत्यधिक सर्दी के चलते गांव खनंका और पहाड़गंज में पंचायत विभाग की ओर से आयोजित चौपाल में कम लोग पहुंचे। चौपालों की अध्यक्षता क्रमशः प्रधान कलावती और शाहिदा बेगम ने की। परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह और खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार मौजूद रहे। खनंका की चौपाल में सिर्फ छह लोग पहुंचे। पहाड़गंज की चौपाल में भी चंद लोग जुटे, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने तक वे भी लौट गए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि गांव खनंका की चौपाल में मिली पेंशन से संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें