फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिपो पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी, जगह न होने से लग रहा जाम

Fri, 02 Jan 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के बाहर सड़क किनारे खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो पर बसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बस अड्डे पर पर्याप्त जगह नहीं होने से बसों को सामने सड़क पर खड़ा किया जा रहा है। इससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। विवाद की स्थिति भी बनती है। समस्या समाधान के लिए एआरएम ने अफसरों से अस्थायी बस स्टैंड के लिए जमीन दिलाए जाने के संबंध में पत्राचार किया है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो पर करीब 103 बसों का संचालन हो रहा था। हाल ही में डिपो को विभाग से पांच नई बसें मिल गईं। बसों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। संचालित बस अड्डे पर ही वर्कशॉप, बसों का संचालन और कार्यालय बना है। डिपो पर जगह काफी कम है। पर्याप्त जगह न मिलने से अधिकतर बसों को डिपो के बाहर एकता सरोवर से ईदगाह जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर खड़ा किया जाता है। दूसरी बस और अन्य वाहनों की आवाजाही से यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर कई सरकारी विभाग भी हैं। विवाद की स्थिति भी बनती है।
डिपो की बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराए जाने के लिए एआरएम ने अब अफसरों से अस्थायी बस स्टैंड के लिए पत्राचार कर जमीन की मांग की है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि अस्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था हो जाने से जाम की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें