फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरे दिन छाए रहे बादल नहीं चमका सूरज

Wed, 31 Dec 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले मेंं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूरज नहीं चमका। साथ ही बर्फीली हवा चलती रही। इससे मौसम मेंं गलन रही। मौसम विभाग ने नए साल के शुरुआती तीन दिनों तक शीतलहर से राहत न मिलने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है। धूप नहीं खिल सकी। मंगलवार को कोहरे से राहत मिली तो आसमान में बादल उमड़ आए। धूप नहीं खिलने और बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 8.7 और अधिकतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। डॉ. ढाका के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंंगे।
बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंनेे बताया कि तीन जनवरी तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। चार जनवरी से दोपहर के समय मौसम साफ होने पर धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें