फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरे दिन रहा कोहरा, पारा तीन डिग्री लुढ़का

Sun, 28 Dec 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में सर्दी रोजाना नए तेवर दिखा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को कोहरा पूरे दिन बना रहा। धूप नहीं खिलने से वातावरण में गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को कोहरे में कमी आने लेकिन नए साल के पहले दिन फिर बढ़ जाने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों की भांति शनिवार सुबह भी घना कोहरा रहा। लोगों का अनुमान था कि दोपहर में कोहरा छंटने पर धूप खिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन सूरज कोहरे की मोटी चादर के पीछे छिपा रहा। दोपहर बाद सूरज की हल्की झलक दिखी।
इसके बाद सूरज ने फिर कोहरे की ओट ले ली। इस दौरान बर्फीली हवा चलती रही। इससे राहगीर ठिठुरन महसूस करते रहे। कई स्थानों पर लोग आग जलाकर तेज सर्दी से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9.5 एवं अधिकतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते दिवस अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। डॉ. ढाका के अनुसार शनिवार को धूप नहीं निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की गिरावट आ गई। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को कोहरे में कमी आने और फिर नए साल के पहले दिन से कोहरा फिर बढ़नेे का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें