फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने उगली आग, गर्म हवाओं ने झुलसाए चेहरे

Fri, 25 May 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव की वजह से हर कोई परेशान है। तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों का रास्ता चलना मुश्किल हो गया है। आग उगलते सूरज की किरणों और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बृहस्पतिवार को तो सूरज की तपिश ने लोगों को और दिनों के मुकाबले ज्यादा बेहाल कर डाला। इंसान ही क्या बेजुबां परिंदे भी गर्मी से परेशान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। 
विज्ञापन

चार दिन से गर्मी सितम ढाने लगी है। बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी पड़ने से पशु पक्षी के साथ आमजन पानी व छांव की तलाश में इधर उधर भागते दिखाई दिए। तापमान में लगातार उफान से हर कोई त्रस्त है। आलम यह है सड़क पर पैदल व बाइक पर लेकर चलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में तो धूप में चेहरे जल रहे हैं। रात में भी गर्मी का असर है। दोपहर एक बजे के बाद तो तेज गर्मी और गर्म हवाओं के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकलने में अपनी भलाई समझ रहे हैं, दोपहर में जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले युवक-युवतियां भी चेहरों पर कपड़े लपेट कर ही निकल रहे है। लोगों का कहना है कि मई के शुरूआती दौर में जून जैसी गर्मी शुरू हो गई है। आने वाले समय में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। पारा इस कदर बढ़ रहा है कि दिन में घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमएस डा. रतन पाल सिंह सुमन बताते है कि अधिकतर मरीज मौसमी बदलाव, गर्मी, लू, धूल, बुखार आदि से पीड़ित होने पर रहे हैं। ऐसी स्थितियों में सभी को धूल, धूप से बचाना चाहिए। 

चार दिन का तापमान 
24 मई  अधिकतम  41.5 न्यूनतम  25.8 
23 मई  अधिकतम  41.3 न्यूनतम  25.5 
22 मई  अधिकतम  40.2 न्यूनतम  24.4 
21 मई  अधिकतम  39.2 न्यूनतम  23.5  

धूल भरी आंधी चली, बादल भी छाए
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने छह बजे धूल भरी आंधी चली। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी रही, लेकिन आसमान में बादल छाने के साथ ही मौसम का मिजाज भी कुछ ठंडा हो गया। इससे गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें