फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Encounter: मुठभेड़ में इस्तेमाल पंजाब-यूपी पुलिस के साथ ही आतंकियों के हथियार सील, होगी फॉरेंसिक जांच

Mon, 06 Jan 2025 03:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में पंजाब और यूपी पुलिस ने 23 दिसंबर को साझा कार्रवाई में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इन आतंकियों से एके-47, विदेशी पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। 
विज्ञापन
Pilibhit encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों के पास से जब्त हथियारों के साथ ही मुठभेड़ में इस्तेमाल किए गए पंजाब व यूपी पुलिस के हथियारों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले में विवेचक ने इन हथियारों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। इसके साथ ही आतंकियों के मददगारों की तलाश में संदिग्धों से पूछताछ का क्रम भी जारी है।

विज्ञापन


पंजाब में पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने वाले तीनों खालिस्तानी आतंकियों को 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मुठभेड़ में जिले की पुलिस ने आठ हथियारों का प्रयोग किया था। वहीं पंजाब पुलिस ने दो एके-47, एक पिस्टल और आतंकवादियों ने दो एके-47 व दो ग्लॉक पिस्टल का प्रयोग किया था। 

हथियारों को किया गया सील 
मुठभेड़ की दर्ज रिपोर्ट की विवेचना बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला को दी गई है। विवेचक ने एक दिन पूर्व पंजाब पुलिस के बयान दर्ज किए। मुठभेड़ में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों के बयान पहले ही हो चुके हैं। इसी क्रम में विवेचक ने मुठभेड़ में प्रयुक्त जिले की पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस और आतंकियों के हथियारों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि हथियारों की जांच होगी। 
विज्ञापन


वहीं रविवार को एसपी अविनाश पांडेय ने कोतवाली पहुंचकर विवेचक से विवेचना की प्रगति पूछी। एनआईए, एटीएस भी क्षेत्र में अभी डेरा जमाए है। जांच टीमें इंग्लैंड में बैठे 10 लाख रुपये के इनामी आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के बारे में उसके परिचितों से जानकारी करने में जुटी हैं। सिद्धू के स्थानीय साथी गजरौला जप्ती निवासी जसपाल सिंह सनी को पुलिस तीन दिन की रिमांड के बाद एक दिन पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें