फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेबलाइजर फुंकने से पांच हजार घरों में जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हाईवोल्टेज आ जाने से मोहल्ला तखान, सराय और यशवंतरी देवी मंदिर नलकूपों में स्टेबलाइजर फुंक गए। इससे करीब पांच हजार घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। स्टेबलाइजर सही होने में अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं। ऐसे में समस्या दो-तीन दिनों तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

मोहल्ला तखान, सराय और यशवंतरी देवी मंदिर में लगे नलकूप से करीब पांच हजार घरों में जलापूर्ति होती है। मंगलवार को अचानक इस क्षेत्र में हाई वोल्टेज आने से स्टेबलाइजर फुंक गए। इससे पंप ने काम करना बंद कर दिया। स्टेबलाइजर फुंक जाने से उक्त इलाके में जलापूर्ति ठप हो गई।
स्टेबलाइजर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि आगामी तीन दिन तक इन क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहेगी। अचानक जलापूर्ति ठप हो जाने से उक्त घरों में पानी की समस्या आ गई है। नगर पालिका के जलकर प्रभारी तारिख खां ने बताया कि स्टेबलाइजर को ठीक कराया जा रहा है। इसे ठीक होने में करीब तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें