फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोटर लगने के बाद पांचवें दिन शुरू हुई पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गुरुद्वारा मार्ग के पंप हाउस का मोटर खराब हो जाने से करीब 300 घरों की पानी की आपूर्ति चार दिनों से ठप थी। बृहस्पतिवार देर रात मोटर सही करा दी गई। इससे वहां की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तखान, चूने वाली गली, और साहूकारा मोहल्ले के करीब 300 घरों में शुक्रवार पानी पहुंचने के बाद से लोगों को काफी राहत मिली। रविवार देर शाम पंप हाउस की मोटर में चिंगारी निकलने से मोटर फुंक गई थी। मोटर को सही कराने के लिए दूसरे जिले में भेजा गया था। जलकल प्रभारी तारिक ने बताया कि अगर मोटर यहां से सही कराई तो समय ज्यादा लगता। लाेगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरे जिले से मोटर सही कराई गई है। चार दिनों तक जैसे-तैसे लोगों ने काम चलाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें