फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बालक को टक्कर मामने के बाद स्कूटी चालक ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बालक को टक्कर मारने के बाद स्कूटी चालक ने अपने साथियों के साथ एक युवक की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी वकील अहमद पुत्र मुजफ्फर हुसैन ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि 24 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे बस स्टैंड आ रहा था। तभी शकील अहमद निवासी ग्राम खब्बापुर के नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरसलान को न्यूरिया की ओर से आ रही स्कूटी के चालक वसीम खां पुत्र मुश्ताक खां निवासी मोहल्ला डोरी लाल, थाना कोतवाली ने टक्कर मार दी।
इस पर उसने वसीम की स्कूटी रोककर खड़ी करवा दी। इस पर वसीम ने फोन करके सलमान खां पुत्र उस्मान खां, आगाज नूर पुत्र नूरा व छह अज्ञात लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने वहां आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें