फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टोंटियों से टपकता बूंद-बूंद पानी, खराब हैंडपंप बने समस्या

Mon, 09 Mar 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ा आरओ फ्रीजर। संवाद - फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों को पेयजल व्यवस्था की बदहाली से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में शीतल पेयजल के नाम पर लगे फ्रीजर आरओ से बूंद-बूंद पानी टपक रहा है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। अस्पताल में शुद्ध पेयजल के लिए बने टैंक की सफाई भी लंबे समय से नहीं हुई है।
विज्ञापन


होली के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय लोगों का गला सूखने लगा है। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की पड़ताल में पेयजल के आधे-अधूरे इंतजाम नजर आए। अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड के करीब लगा वॉटर फ्रीजर खराब पड़ा है। इससे बूंद-बूंद पानी टपक रहा था। मरीज बिना पानी लिए वापिस लौट रहे थे।
एसएनसीयू वार्ड जाने वाले रास्ते में गंदे वॉशबेसिन से एक तीमारदार पानी पीता दिखा। एसएनसीयू में लगी पानी की टोंटियों से पानी न के बराबर ही रहा था। एमसीएच विंग से सेंट्रल लैब जाने वाले रास्ते पर एक हैंडपंप जमीन के अंदर धंसा नजर आया। हैंडपंप मरम्मत की आस में जंग खा रहा है। एक अन्य हैंडपंप का हत्था ही गायब था। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कुछ जगह पेयजल मशीनों के मरम्मत की आवश्यकता है। उन्हें जल्द ही चिह्नित कराकर सही कराया जाएगा।

जिला अस्पताल में खराब पड़ा आरओ फ्रीजर। संवाद- फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद

जिला अस्पताल में खराब पड़ा आरओ फ्रीजर। संवाद- फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें