फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़ने की दी चेतावनी तब पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
मकान के बाहर लगा बैनर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। पिपरिया दुलई गांव में एक दिसंबर को दंपती और उनकी पुत्री की पिटाई की गई थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने गांव छोड़ने और मकान बेचने की चेतावनी देते हुए घर के बाहर बैनर लगाया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी पूजा सिंह ने बताया कि एक दिसंबर को पति ध्रुव सिंह घर के सामने गली में ट्रैक्टर की धुलाई कर रहे थे। इस दौरान पड़ोसी अमृतपाल सिंह ट्रैक्टर लेकर आ गया। पति ने ट्रैक्टर को हटा लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपियों ने लाठी, डंडों लेकर आए और घर में घुसकर पुत्री अपराजिता की पिटाई की। शोर-शराबा पर बचाने को पहुंचने पर आरोपियों ने उनकी और पति की पिटाई कर घायल कर दिया। पुत्री के वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पूजा ने बताया कि इस दौरान उसके पहने जेवरात गिर गए। उसे शक है कि आरोपी उसके जेवरात भी उठा ले गए। ध्रुव सिंह ने बताया कि घटना के बाद पहुंचने पर पुलिस ने मेडिकल कराया। मगर उचित कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने गांव छोड़ने का मन बनाकर घर बिकाऊ है, एक बैनर लगाया। तब पुलिस ने शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट तो दर्ज की। मगर अभी आरोपियों की हौसले बुलंद है। अगर पुलिस ने जांच का ठीक कार्रवाई नहीं की। तब गांव से घर बेचकर गांव छोड़ना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें