फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों कमा रहे माल-गोदाम, फिर भी टिनशेड की नहीं व्यवस्था

विज्ञापन
पीलीभीत का टिन शेड विहीन माल गोदाम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में आमान परिवर्तन के बाद जंक्शन के अलावा भोपतपुर, बीसलपुर में मालगोदाम पिछले साल से शुरू हो गए हैं। भोपतपुर स्टेशन का मालगोदाम छोड़ दें तो दोनों हर माह करोड़ों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। इसके बाद भी मालगोदाम परिसर में टिनशेड की व्यवस्था नहीं है। अचानक बारिश होने लगे तो लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले मजदूरों को छिपने तक की जगह नहीं है।
विज्ञापन

जिले में 2016 में आमान परिवर्तन के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। रेलवे की ओर से आय बढ़ाने के लिए माल गोदाम शुरू किए गए थे। जंक्शन के अलावा भोपतपुर औैर बीसलपुर में मालगोदामों का निर्माण शुरू कराया था। पहली बार भोपतपुर मालगोदाम पर एक दिसंबर, 2020 को मालगाड़ी पहुंची थी। इससे रेलवे को 79 लाख, 52 हजार की आय हुई थी। इसके बाद पीलीभीत और बीसलपुर के भी माल गोदाम शुरू हो गए। तब से लगातार रेलवे करोड़ों की आमदनी तो कर रहा है, मगर टिनशेड की व्यवस्था नहीं की गई है। ।जबकि पीलीभीत मालगोदाम पर धान, गेहूं और खाद की लोडिंग और अनलोडिंग होती है।
किस मालगोदाम ने कितनी की कमाई
पीलीभीत जंक्शन का मालगोदाम 30 मार्च, 2021 को शुरू हुआ था। इससे 44 रैक रवाना की जा चुकी हैं। इनसे रेलवे को 13 करोड़, 66 लाख, 900 हजार 21 रुपये की आय हु़ई है। जबकि साढ़े नौ रैक माल लेकर पहुंचे हैं। इनसे 88 लाख, 12 हजार, 873 रुपये की आय हुई। भोपतपुर में दस नवंबर, 2020 को माल गोदाम शुरू हुआ। इससे डेढ़ रैक (तीन हाफ) रवाना की गईं और 62 लाख की आय हुई। एक रैक कोयला की आई थी, जिससे 79.55 लाख रुपये की आय हुई। बीसलपुर रेलवे स्टेशन का मालगोदाम 25 मार्च, 2021 को शुरू हुआ था। इस मालगोदाम से माल की लोडिंग नहीं हुई। जबकि पिछले कई माह से लगातार कोयला की रैक अनलोडिंग हो रही हैं। इससे 12 करोड़, 19 लाख, 15 हजार, 905 रुपये की आमदनी हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी की चुके मालगोदाम हटाने की मांग
बीसलपुर का मालगोदाम शुरू होने के बाद लगातार कोयला के रैक अनलोड हो रही हैं। खुले में कोयला उतरने से स्टेशन के आसपास कॉलोनियों में कोयला की राख उड़कर पहुंच रही है। रेलवे की ओर से इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। कोयला की राख से परेशान व्यापारियों ने मालगोदाम हटवाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

मालगोदाम शुरू हो गए हैं। टिनशेड बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरआ इज्जतनगर मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें