फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली, लूट की घटना में था वांछित

Sun, 19 Apr 2026 10:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश शहादत को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सेवानिवृत्त शिक्षक से 23 हजार रुपये की लूट के मामले में उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में व्यापार मंडल तिराहा और सियावाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम शहादत है, जो कुशीनगर जिले के थाना कसया के गांव अहरौली का निवासी है। 

विज्ञापन


सेवानिवृत्त शिक्षक से की थी लूट 
थाना पुलिस ने बताया कि नौ मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामकिशोर से कार सवार बदमाशों ने 23 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें धर्मेंद्र और मोइनुद्दीन को जेल भेजा गया था। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी बदमाश शहादत के इलाके में घूम रहा है। 

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
इस सूचना पर जहानाबाद थाने की पुलिस टीम शनिवार देर रात बरेली हाईवे के पास व्यापार मंडल तिराहा और रेलवे क्रॉसिंग के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी समय आरोपी बाइक से आता दिखा। पुलिस टीम को देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें