फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी पर पैंटून पुल और नाव संचालन का करना होगा इंतजार

विज्ञापन
शारदा नदी पर बना पैटून पुल- फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी पार आवागमन शुरू करने के लिए पैंटून पुल बनाने की पूर्व निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर है, लेकिन इस बार अभी लोगों को इंतजार करना होगा। वजह खामियोंं की शिकायत पर टेंडर प्रक्रिया का अब तक पूरा नहीं किया जाना है। नाव का संचालन भी इस तिथि से होना मुश्किल है। इसकी भी टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और पानी कम होने पर 15 अक्टूबर को पुल से आवागमन शुरू करना लंबे समय से निर्धारित चला आ रहा है। पिछले तीन सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा।



पिछले साल भी केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की कोशिश के बाद ही 31 दिसंबर को पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो सका था। अभी विभाग की ओर से 15 अक्टूबर को नाव संचालित कराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इसके लिए की गई टेंडर प्रक्रिया में खामियों की शिकायत उच्च अफसरों से कर दी गई। इससे नाव संचालन फिलहाल टल गया है।
विज्ञापन










30 की जगह 130 किमी की दूरी तय कर रहे लोग



पैंटून पुल न बनने और नाव का संचालन शुरू न होने से तहसील क्षेत्र के शारदा पार के क्षेत्र में आवागमन के लिए 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। शारदा नदी पार करीब सवा लाख आबादी है। पिछले साल लोगों को 243 की जगह 166 दिन और इससे एक साल पहले 162 दिन ही पुल से आवागमन की सुविधा मिल सकी थी।







16 ग्राम पंचायतों की आबादी होती है लाभांवित



पूरनपुर। शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित 16 ग्राम पंचायतों में करीब सवा लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आने-जाने में असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन के लिए लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आना-जाना पड़ता है।







पैंटून पुल तैयार कराने के लिए टेंडर पड़ चुके हैं। नाव संचालन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर प्रक्रिया में कुछ ठेकेदारों ने खामियों की शिकायत की है। इस कारण टेंडर फाइनल नहीं हो सके हैं। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने की उम्मीद है। नाव का संचालन इसी महीने, जबकि पैंटून पुल अगले महीने के अंत तक बनने की उम्मीद है। - मनोज कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी











वन विभाग से एनओसी मिले तो शुरू हो शारदा नदी पर पक्का पुल निर्माण



पूरनपुर। शारदा नदी पर पक्के सेतु का निर्माण कार्य दिवाली से पूर्व शुरू होेने की संभावना है। इसके लिए 2 अरब 69 करोड़ 13 लाख 49 हजार रुपये का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इसकी पहली किस्त 94 करोड़ 19 लाख 76 हजार रुपये जारी हो चुकी है। सेतु निर्माण में वन विभाग की पड़ने वाली जमीन के बदले विभाग को दूसरी जगह जमीन दे दी गई है।



शारदा पार मशीनें भी पहुंच गईं हैं। निर्माण कराने के लिए कंपनी ने गांव रूद्रपुर के समीप प्लांट भी लगा दिया है। लखीमपुर से एनओसी भी मिल चुकी है। सिर्फ पीलीभीत वन विभाग से एनओसी मिलने का इंतजार है। सेतु निगम बरेली के एसडीओ आशीष निर्वाल के अनुसार, सेतु का निर्माण कार्य 15 अक्तूबर से शुरू हो जाने की संभावना है। निर्माण कार्य हजारा की तरफ से शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें