फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 16 दिसंबर तक मतदाता दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर जिले में काम जारी है। नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने और मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने के लिए 21 और 22 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 28 और 29 नवंबर को भी बूथों पर विशेष अभियान आयोजित होगा। इन चारों दिनों में बीएलओ अपने-अपने बूथों पर फार्म-6, 7 और 8 के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है। इसकी प्रतियां सभी मतदान केंद्रों, मतदाता पंजीकरण केंद्रों और बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई हैं। आम लोग जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर भी मतदाता सूची का निशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। वहीं, किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता, फोटो समेत अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें