फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में लगाए कर्मियों  का ड्यूटी पत्र लेने से इंकार

Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंद्रह जून से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगाए गए समस्त 26 कर्मचारियों ने ड्यूटी पत्र लेने से इंकार कर दिया है, जिससे प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन

बता दें कि नगर क्षेत्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के सिलसिले में पंद्रह जून से मतदाता पुनरीक्षण अभियान होना है। प्रशासन की ओर से इसमें 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जिसमें  बेसिक शिक्षक, अनुदेशक और रोजगार सेवक शामिल हैं। एसडीएम बीपी सिंह ने चार दिन पहले कर्मचारियों के ड्यूटी पत्र जारी कर नगर पालिका कार्यालय भेज दिए थे। नगर पालिका कार्यालय के चुनाव लिपिक संजीव मिश्रा की ओर से ड्यूटी पत्र नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय भेज दिए गए। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को प्रधान लिपिक राजकुमार मिश्रा ने फोन कर ड्यूटी पत्र ले जाने को कहा, लेकिन कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पत्र लेने पहुंचा ही नहीं। कर्मचारियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कारण बताकर ड्यूटी पत्र लेने से इंकार कर दिया। यह कह दिया कि वह बाहर गए हुए हैं, जिस पर ड्यूटी पत्र पुन: नगर पालिका परिषद के चुनाव लिपिक को वापस लौटा दिए गए हैं। ऐसे में अब मतदाता पुनरीक्षण कार्य में संदेह की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें