फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर मतदाता 550 और पड़ गए 672 वोट

Thu, 15 Oct 2015 10:53 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगा है। बीडीसी वार्ड 27 के प्रत्याशी ने वार्ड के एक बूथ पर 550 मतदाताओं के बदले 672 मत पड़ने की शिकायत की है। इसके लिए उसने पीठासीन अधिकारी द्वारा जमा की गई शीट की छायाप्रति भी सलंग्न की है।
विज्ञापन

अमरिया ब्लाक के नगरिया कॉलोनी से बीडीसी वार्ड 27 की प्रत्याशी सीमा विश्वास ने डीएम से की शिकायत में कहा है कि उनके क्षेत्र में 13 अक्तूबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में उनके वार्ड से दो प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन पीठासीन अधिकारी ने दूसरे पक्ष से मिलकर चुनाव में गड़बड़ी कराई है।
उनका आरोप है कि दूसरे बूथ के मतपत्रों को उनके क्षेत्र की मतपेटी में डलवाया गया है। इससे उनका चुनाव प्रभावित हुआ है।  आरोप लगाया है कि उनके वार्ड के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 933 पर बूथ संख्या 7 से 10 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा कुल 550 मतपत्र (क्रम.  4937421 से 4937970 तक) प्राप्त किए थे। लेकिन मतदान पूरे होने के बाद उन्होंने जो रिपोर्ट जमा की है उसके अनुसार बूथ पर 627 मत पड़ना दिखाया गया है, जो फर्जी मतदान को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत उन्हें अभी तक नहीं मिली है। पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट शिकायतकर्ता तक पहुंचना भी मुश्किल है। यह फर्जी भी हो सकती है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें