फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर निकालीं रैलियां, शपथ दिलाई

Sun, 25 Jan 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, जेएमबी डिग्री कॉलेज एवं जीजीआईसी सहित कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शहर में  रैली निकाली। मतदाता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नारेबाजी करते हुए रैलियां रामलुभाई साहनी बालिका इंटर कॉलेज पहुंचीं। यहां मुख्य अतिथि एडीएम आलोक कुमार सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य केवल स्वयं शपथ न लेकर औरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना है। इसके लिए उन्होंने सभी से अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के लोगों को मतदान का महत्व समझाने की अपील की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम को स्कूल कॉलेजों में चलाकर युवा पीढ़ी को इससे अवगत कराने की भी अपील की। एडीएम ने कहा अब मतदाता बनना काफी आसान हो गया है। शिक्षित समाज इंटरनेट पर ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता बन सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओें को इसकी प्रक्रिया समझाई। इस मौके पर उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह, स्वीप समन्वयक डॉ. नरेंद्र बत्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, तहसीलदार सदर इंद्रकांत द्विवेदी, न्यायिक तहसीलदार अरुणमणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, नागेंद्रपाल, नरेशपाल, एनएम सक्सेना, प्रतिभा पांडे, डीपीआरओ बीपी सक्सेना, डॉ. बीके राठी सहित कई लोग मौजूद रहे
विज्ञापन

बीसलपुर। मतदाता दिवस जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रैली तहसील परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां तहसीलदार ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। बूथों पर बीएलओ ने नए मतदाताओं को पहचान पत्र बांटे और उन्हें शपथ दिलाई। इधर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरसी बाजपेई ने मतदान का महत्व बताया और शपथ ग्रहण कराई।
पूरनपुर। ब्लाक सभागार में एसडीएम संजय कुमार ने मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
बिलसंडा। नगर के प्राथमिक विद्यालय में मतदाता दिवस के मौके पर लोगों ने शपथ ग्रहण की। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा, सभासद मुकेश जायसवाल समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे। उधर गांव महोलिया में भी प्रधान रामसनेही की मौजूदगी में शिक्षक जयेंद्र नाथ, अनुराधा, बीना देवी, सोनी देवी, रामप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा समेत तमाम लोगों ने भी शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें