फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोला फेंक में विवेक, चक्का फेंक में ताबिश नूर ने मारी बाजी

विज्ञापन
टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के साथ मौजूद बीएसए रोशनी स
विज्ञापन
मरौरी ब्लॉक के टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल में हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

पीलीभीत। पीएमश्री योजना के तहत मरौरी ब्लॉक के टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल खासपुर के विवेक ने पहला स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में पीएम श्री गौनेरीवदी के ताबीश नूर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद आदि खेल कराए गए। बीएसए रोशनी सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने 50 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग की दौड़ में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल तुर्कपुर बड़वार के अरशलान प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक स्कूल बिलसंडा-एक के विमल द्वितीय और पीएमश्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पीएमश्री प्राथमिक स्कूल पूरनपुर नंबर एक की आरोही प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक स्कूल बरखेड़ा-दो की सलोनी द्वितीय, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल बिलसंडा की नीलम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल कैंच के अनुज प्रथम, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल कटकवारा के सूरज द्वितीय, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल खासपुर के विवेक तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के अंकित प्रथम, पीएमश्री गिद्धौर के हिमांशु द्वितीय, पीएमश्री कटकवारा के दीपू तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल खासपुर के विवेक प्रथम, पीएमश्री गौनेरीवदी कंपोजिट स्कूल के ताबीश नूर द्वितीय, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल गिद्धौर के पवन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के अवधेश प्रथम, कंपोजिट स्कूल गौनेरी के ताबीश नूर द्वितीय, कंपोजिट स्कूल कटकवारा के पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में कंपोजिट स्कूल गिद्धौर रहा प्रथम
कबड्डी में कंपोजिट स्कूल गिद्धौर की पवन एंड पार्टी प्रथम, कंपोजिट स्कूल गोरखपुर बड़वार की सूरजपाल एंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल कैच की दिव्या प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा की सलोनी द्वितीय, कंपोजिट स्कूल गौनेरी वदी की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक समिति में खेल अनुदेशक आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, प्रखर मिश्रा, नवनीत गंगवार, तारिक खान, भूपेंद्र पाल सिंह, हफीज अहमद, अजय कुमार, सहित कई खेल अनुदेशक शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, विभा मिश्रा, योगेंद्र शर्मा रामगोपाल वर्मा, संजीव मिश्रा, रामदास, केके सागर सहित पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद

टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के साथ मौजूद बीएसए रोशनी स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें