फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों का डीआईओएस को ज्ञापन

Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर आश्वासन के बावजूद वित्तविहीनों शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर प्रदर्शित न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को लेकर शासन ने शिक्षकों का डाटा मांगा था, लेकिन यह डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर नहीं दिखा, जिसके विरोध में जिले भर के वित्तविहीन शिक्षकों ने 13 मई को डीआईओएस कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। इस दौरान शिक्षकों को 18 मई तक समस्या का निदान होने की बात कहते हुए अनशन समाप्त करवा दिया गया था, लेकिन तय तिथि तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कहा गया कि समस्या को लेकर सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया गया। यदि 27 मई तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो 28 मई से पुन: क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव महेंद्रपाल गंगवार, विवेक श्रीवास्तव, सालिकराम, शलभ सिंह, सुधा सक्सेना, हरिओम, किरन दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें