फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ का निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 05 Feb 2015 12:11 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामाकंन सहित विभिन्न पदों के लिए 15 पर्चे दाखिल हुए। नामाकंन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ शुक्ला के एकल नामांकन के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। श्री शुक्ल के साथियों ने उनको माला पहना स्वागत किया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी इफ्तखार खान ने बताया कि नामाकंन में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार सक्सेना ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीनियर के लिए राजेश पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर के लिए महेंद्र सिंह, विनोद वर्मा, अनुराग पांडेय, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए मोहम्मद कमर खां, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर के लिए जगदीश सिंह, हरीराम गौतम, देवेंद्र सक्सेना, वाहे गुरु सिंह, जितेंद्र सक्सेना, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर के लिए विनोद वर्मा, नवीन प्रकाश, छोटे लाल सागर ने नामाकंन दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामाकंन दाखिल होने से विश्वनाथ शुक्ला का निर्र्विरोध निर्वाचन तय  माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए दो, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीनियर के दो पदों के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर के दो पदों के लिए पांच महासचिव के लिए तीन, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए दो, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए चार, सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सात, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर के छह पदों के लिए आठ लोगों ने नामाकंन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नामाकंन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को और नाम वापसी शुक्रवार को होगी। मतदान और मतगणना 11 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें