फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएम ने केंद्रीय मंत्री को भेजी नियुक्तियों की रिपोर्ट

Thu, 05 Feb 2015 12:00 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी का मामला उलझता जा रहा है। गड़बड़ी के आरोप प्रत्यारोप लगने के बाद नए-नए आदेश सामने आ रहे हैं। वहीं अब एनआरएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने पूरे मामले की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भेजी है। इसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात दो बाबुओं की मिलीभगत से लेनदेन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर हुई भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एनआरएचएम के जिला कार्यकम प्रबंधक ने मिशन निदेशक से शिकायत की थी। इसके बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत होने के बाद तत्कालीन सीएमओ डॉ. एके सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति के दिन इस मामले में सामने आ रहे एक बाबू को पटल से हटाकर दूसरे को तैनात कर दिया था जबकि पूरी प्रक्रिया संबंधित बाबू के समय में ही होने का आरोप लगा है।

इस जानकारी के प्रकाश में आने के बाद अब डीपीएम सर्वेश वर्मा ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है। इसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात दो बाबुओं पर इस नियुक्ति में लेनदेन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि इनमें एक बाबू का पिछले दिनों लखीमपुर स्थानांतरण भी हो चुका है लेकिन सीएमओ की कृपा के चलते वह अभी भी जिले में तैनात हैं और एनआरएचएम व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सारे रिकार्ड उसने अपने कब्जे में कर रखे हैं।

डीपीओ का आरोप है कि चयनित सूची को समाचार पत्र एवं नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर प्रचारित नहीं किया और संबंधित बाबू ने चयनित लोगों को अपने आवास पर बुलाकर लेनदेन के बाद नियुक्तिपत्र वितरित किए। उन्होंने पूरे मामले की जांच किसी एजेंसी से कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें