फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति के वीरेंद्र अध्यक्ष, अमित मंत्री निर्वाचित

Wed, 20 Aug 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति के हुए चुनाव में वीरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष और अमित अग्रवाल मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र अग्रवाल को 167 और राजेश अग्रवाल को 146 मत मिले। मंत्री पद के प्रत्याशी अमित अग्रवाल को 198 और प्रियंक अग्रवाल को 116 मत मिले।
प्रबंधक पद के प्रत्याशी अनुपम मित्तल ने 194 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी विनोद अग्रवाल को 75 मतों से पराजित किया। विनोद अग्रवाल को 119 मत ही मिल सके। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश अग्रवाल ने 157 मत प्राप्त कर मनोज गोयल को केवल एक मत से पराजित किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मयंक अग्रवाल ने 160 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राहुल अग्रवाल को छह मतों से पराजित किया। राहुल अग्रवाल को 154 मत मिले। इस पद के मतों की दो बार गणना हुई।
विज्ञापन

ऑडिटर पद के प्रत्याशी आशीष अग्रवाल ने 157 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रांकुर गर्ग को 52 मतों से पराजित किया। सहायक चुनाव अधिकारी शोभित अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में 329 में 314 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 15 मतदाता अनुपस्थित रहे। चुनाव शाम छह बजे से नौ बजे तक हुआ। इसके तत्काल बाद मतगणना और उसके तत्काल बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई। अग्रवाल समाज के लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें