पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल विद्यालय के विपिन और मयंक का नेशनल साइंस रियलिटी शो में चयन हुआ है। इसका श्रेय छात्रों ने अपने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब व अपने गुरु एटीएल लैब इंचार्ज लोकेश सिंह को दिया है।
बिग बॉस की तर्ज पर दुनिया के पहले विज्ञान आधारित रियलिटी शो विज्ञान घर के सीजन चार की शुरुआत एक जून से मेरठ में होने जा रही है। इसमें देश के अलग-अलग राज्य समेत प्रदेश के कुल 23 विद्यार्थियों का चयन भी कर लिया गया है। दस दिन सभी प्रतिभाग करने वाले छात्रों को एक ही बिल्डिंग में रहना है।
सीजन को होस्ट करने वाले वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने बताया कि दस दिन तक एक ही स्थान पर 20 प्रतिभागी रहेंगे। हर दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को विज्ञान पुत्र का खिताब दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। सैकड़ों विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। उनमें से कुल 23 विद्यार्थियों को चुना गया है। संवाद