फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अगले बरस वापसी की कामना के साथ विनायक की मूर्ति का किया विसर्जन

Wed, 03 Sep 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में विनायक की मूर्ति की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अगले बरस पधारने की कामना के साथ गजानन की मूर्ति का विसर्जन किया।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने विघ्नहर्ता का पूजन किया। इसके बाद श्रीगणेश चौथ शोभायात्रा समिति की देखरेख में जानकी रतन मंदिर से मंगलवार की दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गजानन की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। बैंडबाजों और गणपति के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
प्रमुख चौराहों पर काफी ऊंचाई पर टांगी गईं रुपयों से भरी मटकियों को उत्साही युवकों ने मशक्कत से फोड़कर इनाम जीते। यात्रा देखने के लिए मार्गों के किनारे कई लोग जुटे। उन्होंने पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस के सुरक्षा घेरे में प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाम को बिलसंडा मार्ग पर कटना नदी के तट पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। वहां विधि-विधान से गजानन की मूर्ति का विसर्जन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य अमन जायसवाल के नेतृत्व में निकली यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया और बप्पा से अगले बरस वापसी की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें