फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में प्रवेश से ग्रामीणों को रोका, एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर लिया ज्ञापन

Thu, 16 Jul 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
एसडीएम सदर को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के काफिले को बुधवार को पुलिस ने देवहा नदी पुल और बरहा गांव के निकट रोक लिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने तीन अलग-अलग ज्ञापन लेकर उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पहले ज्ञापन में जिले में किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया। आरोप लगाया गया कि किसानों को यूरिया लेने के लिए अनावश्यक औपचारिकताओं में उलझाया जा रहा है। छोटे और सीमांत किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है। कई उर्वरक विक्रेताओं द्वारा यूरिया के साथ जबरन अन्य सामान खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है।
दूसरे ज्ञापन में विकासखंड ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत बरहा स्थित जोशी कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना और गंदे पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण एवं सुधार की मांग की गई। वहीं चीनी मिल और नगर पालिका का गंदा पानी क्षेत्र में पहुंचने से जलभराव, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। तीसरे ज्ञापन में जोशी कॉलोनी के निकट रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेता और ग्रामीणों का कहना था कि करीब तीन हजार की आबादी वाले क्षेत्र के लोगों को रेलवे लाइन पार कर आना-जाना पड़ता है। एसडीएम सदर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी ज्ञापनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें