पीलीभीत। जंगल से सटे संवेदनशील गांवों के लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बाघ एक्सप्रेस वाहन में प्रोजेक्टर के माध्यम से वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को भी महोफ और माला रेंज से सटे तीन गांवों में कार्यक्रम किए गए। इस दौरान वनकर्मियों ने बाघ एक्सप्रेस को गांव में ले जाकर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जंगल सीमा से सटे 75 गांवों में बाघ एक्सप्रेस वाहन के जरिये ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। रोजाना कई गांवों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संवाद