फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों ने किया राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 10 Aug 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मानपुर मरौरी में ग्रामीणों ने श्मशान घाट की जमीन से अवैध कब्जा न हटाए जाने पर शनिवार को राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव के काफी लोगों ने गत दिवस तहसील कार्यालय में एसडीएम नागेंद्र पांडेय को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में कहा गया कि गांव के कुछ दबंगों ने श्मशान घाट की जमीन पर काफी समय से कब्जा कर रखा है। पत्र में शमशान घाट की जमीन से कब्जा हटवाने और दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। टीम ने मौका मुआयना किया और कुछ लोगों से इस संबंध में जानकारी हासिल की।
टीम ने मौके के फोटो भी लिए। टीम ने मौके से कब्जा नहीं हटाया। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर होगी। ग्रामीण चाहते थे कि टीम तुरंत कब्जा हटा दें। टीम के लोगों ने उस समय कब्जा हटवाने के मामले में हाथ खड़े कर दिए। इसी बात पर ग्रामीण नाराज हो गए। टीम की जाते ही ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। आरोप है कि टीम ने अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर केवल खानापूरी की है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया गया कि वे लोग 18 अगस्त को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से इस मामले की सामूहिक शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण पाल सिंह ,कालीचरण, मनोहर लाल, कल्लू राम, ठाकुर दास, बनवारी लाल ,रोहन लाल, दिगंबर दयाल ,कीर्ति प्रसाद, केशव प्रसाद ,राजकुमार, सोहनलाल, बालकराम, अमन कुमार, मुंशीलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें