फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। जंगल से निकले बाघ के पगचिह्न आबादी क्षेत्र में देखे गए। मामले की जानकारी पर बाघ मित्र पहुंचे, जिन्होंने पगमार्क का पीछा किया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ गन्ने के खेतों में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव खानपुर पाडरी में स्थित खेल मैदान के पास खेतों में गांव के लोग काम करने के लिए गए थे। लोगों ने जब बाघ के पगचिह्न देखे तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों को दी गई। इसके अलावा दियूरिया व गढ़ा रेंज के बाघ मित्र मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पदचिह्न की फोटोग्राफी कर विभाग के लोगों को अवगत कराया लेकिन कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि बाघ पड़ोस के ही गन्ने के खेतों में अब भी मौजूद है। जिससे किसानाें और मजदूरों में दहशत बनी हुई है।

इस मामले में लोगों ने मांग की है कि बाघ पर नजर रखने के लिए विभागीय टीम को तैनात किया जाए। वनकर्मी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। टीम इस समय बाघ के ही मामले में दूसरी जगह पर निगरानी कर रही है। मामले को दिखवाया जाएगा। इधर, बाघ के पग चिह्न मिलने से लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने खेतों पर भी जाना बंद कर दिया है। जिससे किसानों को खेती कृषि कार्य बाधित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें