गांव टेहरी के उपभोक्ताओं ने 40 दिनों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं
बदले जाने से नाराज होकर सोमवार को बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन
किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव टेहरी के तमाम उपभोक्ता
सोमवार को चौराहे पर जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन,
नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभाग के अधिकारी 40
दिनों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को जान बूझकर नहीं बदल रहे हैं।
उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था।
प्रदर्शन करने वालों
में वीरपाल, रिंकू, रामस्वरूप, वीरेंद्र कुमार, श्रीराम, लल्ला खां, शरीफ
खां, निराले खां, रईस खां, अफजल, एजाज खां, गुड्डू खान और अशफाक समेत तमाम
उपभोक्ता शामिल थे।