फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आए थे बाघ देखने, ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ पकड़े बरेली के 5 युवक; गूगल मैप से आ रहे थे, रात होने से भटके

Sun, 03 Aug 2025 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पूछताछ में पता चला कि युवक गूगल मैप के जरिए रास्ते देखकर बाघ देखने के लिए महोफ गेट तक आए थे। रात का समय होने का कारण रास्ता भटकने के कारण क्षेत्र में घूमते रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ पकड़े बरेली के पांच युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में चोरों के शोर के बीच शनिवार रात न्यूरिया क्षेत्र में एक और मामला सामने आया। कार से बाघ देखने न्यूरिया क्षेत्र के महोफ गेट की ओर पहुंचे पांच युवकों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें भी सक्रिय हुई। पांचों युवकों को कार समेत न्यूरिया थाने लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि युवक गूगल मैप के जरिए रास्ते देखकर बाघ देखने के लिए महोफ गेट तक आए थे। रात का समय होने का कारण रास्ता भटकने के कारण क्षेत्र में घूमते रहे। ग्रामीणों और बाघ मित्रों ने इनको शिकारी और बदमाश समझाकर वन विभाग और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवकों के बारे में जांच कर रही है। 

थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि युवक बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में बाघ देखने आने की बात सामने आई। कार में कोई संदिग्ध चीजें भी नहीं मिली हैं। संबंधित थाने से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें