पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की रीडिंग न्यूज पेपर पहल के बाद से परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अखबार पढ़ने के फायदे बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूरनपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कलां के छात्रों ने अखबार पढ़ा। बच्चों ने देश-दुनिया की खबरें पढ़ीं और नई-नई बातें सीखीं। शिक्षक संजय भारती, अरशद खान, शाहीन दबीरा बी और नूरे आलम ने बच्चों को रोजाना अखबार पढ़ने को कहा। बताया कि अखबार पढ़ने की आदत न सिर्फ जागरूक बनाती है, बल्कि सोचने और समझने की ताकत को भी बढ़ाती है। शिक्षकों ने कहा कि इससे बच्चों को नई बातें सीखने को मिलती हैं, जो स्कूल की किताबों से अलग होती हैं। अखबार पढ़ने से हमारी भाषा अच्छी होती है, नए शब्द सीखने को मिलते हैं। संवाद