फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने के खेत में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। गांव बहादुरगंज स्थित गन्ने के खेत में रविवार दोपहर एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान गांव जटपुरा निवासी दोदराम (50) पुत्र लाला राम के रूप में हुई। ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोदराम अविवाहित था। वह अपने अन्य भाइयों से अलग रहता था। पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि शव लगभग दो दिन पुराना है। उससे तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से दोदराम की गुमशुदगी की कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें