फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झोंपड़ी में फंदे पर लटकता मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के उगनपुर गांव में सोमवार को 56 वर्षीय नरेश कुमार का शव उसकी झोंपड़ी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय नरेश का बेटा अंकित मजदूरी करने गया हुआ था। जब अंकित घर लौटा, तो उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया। इस दुखद घटना से परिवार सदमे में है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें