विभिन्न समस्याओं को लेकर समग्र गांव नौगवां नवीनगर के ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार समग्र गांव नौगवां नवीनगर के कुछ लोग गुरुवार को नहर रोड पर जमा हुए और पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंचायत विभाग की अनदेखी के चलते उनके गांव के तमाम शौचालय अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण लाभार्थियों ने उन अधूरे शौचालयों में उपले भर रखे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि पंचायत विभाग की अनदेखी के ही कारण उनके गांव की कई सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युतीकरण न कराए जाने को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला भी फूंका। इस मौके पर अश्वनी, अरविंद, वेदपाल, संतोष, मदनलाल, वेगराज, पंकज, सूरजपाल, नन्हेंलाल, गुज्जर, किशनलाल, खंदारीलाल, टाकनलाल, ब्रह्मानंद, बुद्धसेन, सत्यपाल, रंगीलाल और छोटेलाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।