फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों ने लगाया विद्यालय कक्ष में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ग्रामीणों ने पीएमश्री विद्यालय खजुरिया पचपेड़ा में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की है। बता दें कि निर्माण कार्य के लिए नौ लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खाते में 75 प्रतिशत धनराशि आने के बावजूद अब तक सिर्फ दीवारें खड़ी हो पाईं हैं। आरोप है कि निर्माण में देशी रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता पंकज शाक्य ने बताया कि देशी रेत का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। अगर ऐसा है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें